रुडकी, मार्च 20 -- रुड़की, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह होते ही मंदिरों के कपाट खुलने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने व्रत रखकर विधि-विधान से मां की पूजा कर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पंचशील काली माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, शिव मंदिर तथा सरस्वती माता मंदिर में विशेष सजावट की गई। मंदिरों को फूलों और रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। इससे श्रद्धालुओं को दिव्य वातावरण का अनुभव हुआ। श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी को फल, फूल, मिष्ठान, नारियल आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.