लातेहार, फरवरी 14 -- लातेहार,प्रतिनिधि। नगर क्षेत्र के गिजनियाटांड़-धर्मपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में शनिवार को त्रिमूर्ति शिव जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य राजधनी प्रसाद यादव व महेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। मौके पर संस्था संचालिका बीके अमरमणी ने शिवरात्रि के अध्यात्मिक महत्व से लोगों को अवगत कराया। उन्होने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर अपने अंदर की बुराइयों से मुक्त होने का संकल्प लेना चाहिए। इससे पहले बीके गुड़िया ने अतिथियों का तिलक लगा कर स्वागत किया। इस अवसर पर विशेष वक्ता के रूप में मौजूद डालटनगंज प्रभारी बीके बसंती ने भी शिवरात्रि के महत्व से लोगो को अवगत कराया।उन्होने कहा कि आज राजयोग के माध्यम से तनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.