भभुआ, फरवरी 15 -- भभुआ। महाशिवरात्रि पर कुदरा में ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा शिव जयंती समारोह आयोजित किया। संस्थान की मुख्य संचालिका बबीता बहन, लीली बहन, नीतू बहन, रम्भा बहन की अगुवाई में समारोह आयोजित हुआ। इसकी जानकारी संतोष कुमार ने दी। बबीता बहन ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य परमात्मा (शिव) का सही परिचय देना और हम नर-नारी इन्ही की संतान हैं को जानना और मानना है। साथ ही गीता के उस उपदेश को सिद्ध करना था कि यदा-यदा ही धर्मस्य... का शाब्दिक अर्थ यह है कि धरा धाम पर शिव का अवतरण हो चुका है और अब सतयुग आनेवाला है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार सिंह, नगर सभापति सुरेंद्र पाल, जिला पार्षद श्वेता गुप्ता, रालोजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, थानाध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर किया। फोटो- 15 फरवरी भभ...