ब्रह्मकुमारी केंद्र में सिखाया योग का वैज्ञानिक पक्ष
कानपुर, जून 13 -- कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में सीएसजेएमयू में चल रहे योग पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को ब्रह्मकुमारी केंद्र, बिठूर में योग से स्वस्थ एवं सफल जीवन विषय पर कार्यशाला हुई। इसका आयोजन संयुक्त रूप से किया गया था। योग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. रामकिशोर ने प्रतिभागियों को योग के वैज्ञानिक, व्यावहारिक एवं व्यावसायिक पक्षों से अवगत कराया। शुरुआत सामूहिक प्रार्थना एवं ध्यान सत्र से हुई। इसके पश्चात डॉ. रामकिशोर ने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में उपयोगी विभिन्न योग क्रियाओं एवं अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया। गर्दन, कंधे, कमर एवं घुटनों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विशेष सूक्ष्म व्यायाम, संधि संचालन क्रियाएं ताड़ासन, वृक्षासन, कटिचक्रासन, भुजंगासन, मकरासन तथा अन्य सरल योगाभ्यास कराए गए।उन्होंने यह भी पढ़ें- डी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.