ब्रह्मकुमारी आश्रम में समर कैंप 16 से
गंगापार, जून 13 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चाकघाट द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से दो दिवसीय समर कैंप 16 एवं 17 जून को आयोजित होगा। इसमें बच्चों को संस्कारवान, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी। आयोजकों के अनुसार समर कैंप में नैतिक मूल्य, आध्यात्मिक ज्ञान, खेल-कूद, कला एवं क्राफ्ट, मेडिटेशन, व्यक्तित्व विकास तथा मनोरंजक गतिविधियों का समावेश रहेगा। शिविर का आयोजन ब्रह्माकुमारी केंद्र, चंद्रपुर रोड, चाकघाट में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.