हमीरपुर, फरवरी 15 -- कुरारा। कस्बा कुरारा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों द्वारा भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बे में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा भगवान शिव की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा बाजार से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए मनकी तिराहा, बेरी तिराहा, बस स्टैंड तक जाकर वापस बाजार में सम्पन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल ने शोभायात्रा में शिव जी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कस्बे में शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। सैकड़ों की संख्या में ब्रम्हकुमारी बहने शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.