बिहारशरीफ, मई 31 -- ब्रह्मकुंड स्नान से मिलती है विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा : राजगीर, विशेष संवाददाता। राजगीर के गर्म जल वाले ब्रह्मकुंड का उल्लेख अनेक धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि पुरुषोत्तम (मलमास) पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में ब्रह्मकुंड में स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यह स्नान केवल शरीर की शुद्धि नहीं, बल्कि मन और आत्मा के शुद्धिकरण का भी माध्यम माना जाता है।

दान-पुण्य का भी है विशेष महत्व : धार्मिक मान्यता है कि पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर स्नान के बाद दान करने से उसका फल कई गुना बढ़ जाता है। विशेष रूप से पीले वस्त्र, हल्दी, अन्न, फल, दक्षिणा और गौसेवा का महत्व बताया गया है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य कर परिवा...