देहरादून, मई 3 -- ब्रह्मकमल शक्ति संस्था की ओर से रविवार को शिव मंदिर, परीमहल (इंजीनियर एनक्लेव) में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सीएमआई अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में बारिश के बावजूद क्षेत्रवासियों का उत्साह बना रहा और सैकड़ों लोगों ने परामर्श व जांच का लाभ उठाया। शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष व संयोजक एडवोकेट अभिनव थापर और मंदिर की मुख्य सेविका मीरा बाई ने डॉक्टरों को रामजी का अंगवस्त्र पहनाकर किया। शिविर में डॉ. अंशिका जैन (मेडिसिन), डॉ. निमिषा गुप्ता कला (स्त्री रोग) और डॉ. विवेक कुमार तिवारी (दंत रोग) ने सेवाएं दीं। इस दौरान बीपी, शुगर, बीएमआई, सांस और दांतों की निःशुल्क जांच के साथ मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित थापर ने कहा कि संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.