पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पूर्णिया शाखा के द्वारा बीके मुकुट मणि के नेतृत्व में मम्मा का 61 वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ अंगद कुमार, डॉ. बीएन मिश्रा, डॉ. आर के रवि, बीके मोनिका कटिहार के द्वारा मम्मा के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित किया गया l मौके पर शहर के गणमान्य लोग सभागार में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच का संचालन बीके मनोज ने किया। संचालिका पूर्णिया बीके मुकुट मणि ने मम्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था से जुड़े बहन को प्रशिक्षण देने का कार्य और नारी शक्ति का सशक्तिकरण देने का कार्य में अहम भूमिका निभाई l 16 साल की उम्र में ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ गईं और पूरा जीवन समाज कल्याण को समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- सुख शांति भवन में मन...