मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की ब्रहण्डा गांव में बुधवार को 'मेरा युवा भारत' अभियान के तहत युवा क्लब का गठन किया गया। इस दौरान अभियान के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार और विवेक कुमार मौजूद थे। उन्होंने लोगों को अभियानों के संबंध में विस्तार से बताया। युवाओं को स्वच्छता, जल संरक्षण और पौधरोपण जैसे अभियानों से जुड़ने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मुखिया जयकृष्ण प्रसाद की अध्यक्षता में गठित युवा क्लब में सनोवर खातून, शब्बो खातून, सुरुचि कुमारी, सैनिका खातून, साजरीन खातून, समीरा खातून, रुखसाना खातून, समीरा खातून, चांदनी खातून और साक्षी कुमारी को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त तुर्की खरारू और चकजमाल में भी क्लब का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...