सीवान, अगस्त 3 -- महाराजगंज। संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के हल्दी हट्टा बाजार के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान की शुरुआत हुई। संस्था के मेडिकल विंग के तत्वाधान में आयोजित इस अभियान की शुरुआत भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल, भाजपा जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह, शोभा बहन, निपू बहन व बीके जितेंद्र भाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- नशामुक्त युवा फॉर भारत अभियान शुरूअभियान का उद्देश्य इस अवसर पर बीके शोभा बहन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं व परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना व उन्हें राजयोग व सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और रिश्तों को भी कमजोर करता है। ध्यान, य...