पाकुड़, अप्रैल 3 -- प्रखंड के अंतर्गत बन्नोग्राम गांव में आयोजित चार दिवसीय बन्नोग्राम प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बेहद रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया, लेकिन फाइनल में ब्रदर्स 11 और टाइगर 11 के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रदर्स 11 टीम ने जीत हासिल कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी उपस्थित रहे। उनके साथ युवा नेत्री उपासना मरांडी भी मौजूद थीं। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मैच का शुभारंभ विधायक प्रो. मरांडी द्वारा टॉस कराकर किया गया, जबकि उपासना मरांडी ने बल्ले से गेंद खेलकर मैच की शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.