रांची, मई 3 -- रांची, संवाददाता। ब्रदर्स एकेडमी में 10वीं सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। मेधावी अपूर्वा (99.20%), अनिष्का (99.00%), स्नेहिल (98.80%) और इकरा (98.60%) व अन्य ने अपने शानदार अंकों से संस्थान का मान बढ़ाया। निदेशक पारस अग्रवाल ने छात्रों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में रांची टॉपर और विभिन्न स्कूलों के टॉपर्स की उपस्थिति ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्...