रांची, अप्रैल 19 -- रांची। ब्रदर्स एकेडमी रांची द्वारा मार्गदर्शन सेमिनार 'जेईई सफलता रूपरेखा 2028-29' का आयोजन रविवार को स्वर्णभूमि भवन, डंगराटोली में किया गया। इसमें कक्षा दसवीं के परिणाम के बाद छात्रों और अभिभावकों के मन में उठने वाली दुविधाओं को दूर करते हुए बेहतर करियर के लिए मार्गदर्शन किया गया। निदेशक पारस अग्रवाल ने कहा कि दसवीं के बाद लिया गया निर्णय ही जीवन की दिशा तय करता है, इसलिए इस मोड़ पर सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों तक पहुंचने का स्पष्ट मार्ग, सामान्य गलतियों से बचने के उपाय तथा सफल विद्यार्थियों की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 Session...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.