मथुरा, दिसम्बर 9 -- वृंदावन में मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित ब्रज हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती मरीज की तबीयत ज्यादा ख़राब हो जाने पर तीमारदारों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। मंगलवार को मरीज की पत्नी ने अस्पताल में हंगामा किया और गलत दवा देने से पति की मानसिक स्थिति में विकार आने की शिकायत अस्पताल के उच्चाधिकारियों से की। अधिकारियों ने महिला को समझाकर मामला शांत कराया। थाना मांट के गांव नगला आलिया की रहने वाली आशा अपने बीमार पति 40 वर्षीय पप्पू चौधरी को आठ दिन पूर्व ब्रज हेल्थ केयर अस्पताल लेकर आई थी। आशा के अनुसार, डॉक्टरों ने मरीज को देखने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। ब्लॉक-बी के वार्ड संख्या 20 में एडमिट कर दिया गया। इसके बाद तमाम जांचें कराई और ठीक हो जाने का आश्वासन दिया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं आया। अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.