मथुरा, दिसम्बर 21 -- थाना कोसीकलां अंतर्गत नगर पालिका इंटर कालेज स्थित पेड़ से एक युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच कर रही है। गांव रामनगर, थाना दिगौडा, टीकम गढ़, मध्य प्रदेश निवासी कमलेश (44) परिवार के साथ नगर पालिका बॉयज इंटर कॉलेज, कोसीकलां के समीप रह रहा था। वह इस विद्यालय की बन रही नवीन बिल्डिंग में ठेकेदारी का काम कर रहा था। बताते हैं कि शनिवार रात वह सो गया। रविवार सुबह उसका शव पास ही नवीन बिल्डिंग के पीछे पीपल के पेड़ पर गले में सफेद रंग के गमछा से फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां अजय कौशल ने बताया कि पुलिस ने मौका मुआयना कर फॉरेंसिक टीम बुला कर जांच को नमूने कलेक्ट कराये। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.