मुरादाबाद, मई 25 -- शिशु वाटिका इंटर कॉलेज में सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ द्वारा ब्रज लोक नृत्य कार्यशाला का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यशाला के प्रथम दिवस पर नृत्य प्रशिक्षिका प्रतिमा वर्मा ने बच्चों को ब्रज संस्कृति, लोक परंपराओं एवं ब्रज लोक नृत्य की विशेषताओं की जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों को नृत्य की मूलभूत मुद्राएं, ताल और लय का अभ्यास कराया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य सीखा और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय परिसर संगीत और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने कहा कि ब्रज लोक नृत्य सीखकर उन्हें बेहद आनंद मिला। विद्यालय प्रबंधक अनुज अग्रवाल एवं निदेशक डॉ. पंकज दर्पण ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और लोक कला से जोड़ना है। अंत म...