ब्रज में झूले, मल्हार और शिवभक्ति की छाई बहार
मथुरा, जुलाई 31 -- सावन माह का शुभारंभ गुरुवार से होते ही पूरे ब्रज क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बन गया। मंदिरों में ठाकुर जी के लिए आकर्षक झूले और फूल बंगले सजने लगे, वहीं गांवों में पेड़ों पर झूले पड़ते ही महिलाओं की मल्हारें वातावरण में गूंज रही हैं। ब्रज के प्रसिद्ध मंदिरों में सावन की विशेष तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर के राज राजेश्वरी भगवती मंदिर, गोपेश्वर महादेव, रत्नेश्वर महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। उधर, गांवों और मोहल्लों में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत गाते हुए झूला झूलने का आनंद लिया, जिससे पूरा वातावरण लोक संस्कृति और भक्ति रंग में रंग गया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: देवों के देव महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.