ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
बदायूं, मई 18 -- गांव करकटपुर से सोमवार को ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था विष्णु चित्र महाराज जी के सानिध्य में पैदल रवाना हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान ने यात्रा में शामिल करीब 20 श्रद्धालुओं को फूल-माला पहनाकर और शुभकामनाएं देकर विदा किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी धार्मिक उत्साह दिखा और उन्होंने भगवान के जयकारों के साथ अपनी पदयात्रा शुरू की। इस विशेष मौके पर सूरजभान सिंह यादव, लखपत सिंह, भीकम सिंह, नरेश पाल सिंह, गौतम शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, कृष्ण यादव और जर्मन सिंह सहित तमाम अन्य ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे। श्रद्धालुओं का यह जत्था भक्ति भाव के साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर आगे बढ़ चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.