ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा के दौरान हृदय घात से वृद्धा की मौत
बुलंदशहर, जून 1 -- क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी खिच्चू सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी गायत्री देवी (75) पुरुषोत्तम मास के चलते ब्रज के चौरासी कोस की परिक्रमा के लिए परिवार के लोगों के साथ गई थीं। 21 मई को वह गांव से रवाना हुईं थीं। रविवार को गायत्री देवी राजस्थान बॉर्डर के पास केलावट गांव में पहुंची थी। तभी उनकी अचानक बीपी बढ़ गया और साथ के लोग नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान गायत्री देवी की मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मृत गायत्री देवी को देख बिलख उठे। इसके बाद उनको गांव रखेड़ा लेकर आ गए। यह भी पढ़ें- हृदय को जाग्रत करने का मार्ग दिखाती है भागवत कथा : डॉ. उनियाल सोमवार को गमगीन माहौल में गायत्री देवी का अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.