मथुरा, मई 8 -- अग्रवाल शिक्षा मंडल द्वारा संचालित ब्रज चिकित्सा संस्थान में शुक्रवार को अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया। मथुरा रिफाइनरी के सहयोग से शुरू हुई इस सुविधा से अब किडनी रोगियों को कम लागत में बेहतर उपचार मिल सकेगा। उन्हें दिल्ली-आगरा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख मुकुल अग्रवाल ने फीता काटकर यूनिट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ ने इसे ब्रज क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि इससे गरीब और असहाय मरीजों को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- महुआ अनुमंडल अस्पताल में बन रहा डायलिसिस वार्ड अग्रवाल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल (मैदा वाले) और मंत्री अनुराग अग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.