कन्नौज, मई 11 -- ब्रज क्षेत्र में धार्मिक स्थलों और परिक्रमा मार्ग की पवित्रता बनाए रखने की मांग को लेकर वृंदावन से निकली पदयात्रा सोमवार को मिरगावां हाईवे कट पहुंची। सनातन धर्म प्रचारक बवंडर बाबा के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा में 84 कोस परिक्रमा क्षेत्र के 10 किलोमीटर दायरे में मांस, मदिरा और अंडा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई। मिरगावां पहुंचने पर ग्रामीणों ने पदयात्रा में शामिल बवंडर बाबा एवं अन्य यात्रियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संतों ने धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने पर जोर देते हुए परिक्रमा क्षेत्र और उसके आसपास मांस व मदिरा बिक्री पर रोक की मांग दोहराई। बवंडर बाबा ने कहा कि धार्मिक प्रतीकों और देवी-देवताओं के नामों का व्यावसायिक उपयोग बंद होना चाहिए। उन्होंने सनातन परंपराओं के संरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.