मथुरा, अप्रैल 25 -- छाता विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए त्वरित आर्थिक योजना के तहत करीब 310 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इसमें सड़क निर्माण, परिक्रमा मार्ग विकास एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य शामिल हैं। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव कामर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के तहत बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। उन्होंने बताया कि छाता, नंदगांव व चौमुंहा ब्लॉक के गांवों में सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और ब्रज आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिलेगी।प्रतिनिधि यह भी पढ़ें- लखनऊ के 30 धार्मिक स्थलों का काम पूरा, पर्यटक आने लगे नरदेव चौधरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.