मथुरा, जून 10 -- मथुरा, ब्रज के पौराणिक वनों, कुंडों तथा गिरिराज परिक्रमा क्षेत्र के संरक्षण एवं विकास की योजना तैयार की गई है। स्थलीय भ्रमण के साथ मंगलवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और हार्टफुलनेस फाउंडेशन के बीच बैठक आयोजित की गई। इसमें ईको-रेस्टोरेशन, जल संरक्षण, हरित विकास तथा ब्रज की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक से पूर्व हार्टफुलनेस फाउंडेशन के मार्गदर्शक एवं पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. कमलेश डी. पटेल (दाजी) ने परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मंडलायुक्त आगरा नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन, प्रभागीय निदेशक वन वेंकटेश एस पटेल के साथ गोवर्धन क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान गिरिराज पर्वत की हरियाली, परिक्रमा मार...