मथुरा, मार्च 28 -- नई दिल्ली स्थित भारतीय संविधान क्लब में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ब्रज के युवा समाजसेवी कृष्णा राजपूत को विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ। इस दौरान उनकी देश के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि से मुलाकात भी हुई। कृष्णा राजपूत ने बताया कि यह मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक रही। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च विधि अधिकारी से संवाद के दौरान उन्हें संवैधानिक मूल्यों, न्याय व्यवस्था और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जहां कानून, संविधान और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...