इटावा औरैया, जुलाई 3 -- इटावा। किसान एकता महासंघ संगठन ने ब्रजेश मिश्रा को कानपुर नगर का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इटावा जिलाध्यक्ष रहते हुए श्री ब्रजेश मिश्रा ने पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी और कार्यकर्ताओं को एकजुट किया। उनके काम और नेतृत्व को देखते हुए किसान एकता महासंघ ने उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी दी है। अब कानपुर मंडल में भी किसान हितों, युवाओं और पीड़ित परिवारों की आवाज श्री ब्रजेश मिश्रा जी के नेतृत्व में और मजबूत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...