लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी लखनऊ स्थित सरकारी आवास का नजारा गुरुवार की सुबह बदला हुआ था। पीत वस्त्र धारण किए शिखाधारी 101 बटुक वहां पहुंचे थे। गुलाब की पंखुड़ियों से उनका स्वागत किया गया। उसके बाद ब्रजेश पाठक ने उनका पूजन और सम्मान किया। इस कार्यक्रम की तस्वीरें कुछ दी देर में सोशल मीडिया पर तैरने लगीं। दरअसल, पाठक ने हाल ही में एक कॉक्लेव के दौरान एक सवाल के जवाब में माघ मेले में बटुकों की चोटी खींचे जाने के घटनाक्रम को महापाप बताया था। यह मामला माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से हुए विवाद से जुड़ा है। पालकी सहित संगम स्नान को जाने वाले शंकराचार्य को रोके जाने के दौरान वहां विवाद हो गया था। उसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ पुलिस कर्मीयों द्वारा बटुकों की चोटी पकड़ कर घसीटे जाने...