नई दिल्ली, फरवरी 19 -- यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गुरुवार सुबह अपने सरकारी आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने 101 बटुकों (संस्कृत विद्यार्थियों) को आमंत्रित कर उनका स्वागत और सम्मान किया। ब्रजेश पाठक ने दो दिन पहले ही एक चैनल से बातचीत में शंकराचार्य विवाद पर बोलते हुए बटुकों की चोटी खींचने को पाप करार दिया था। दरअसल प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पालकी से संगम तक जाने से प्रशासन ने रोक दिया था। इस दौरान विवाद बढ़ा तो पुलिस ने बल प्रयोग किया और कई बटुकों की पिटाई की। कुछ बटुकों की शिखा (चोटी) खींचे जाने का वीडियो सामने आया। इस घटना के बाद विपक्षी दल, विशेषकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सरकार पर हमलावर थे। संतों और ब्राह्मण समाज ने इसे सनातन परंपरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.