कन्नौज, फरवरी 3 -- छिबरामऊ। भारतीय किसान यूनियन अवधेश के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.अवधेश कुमार त्रिपाठी की संस्तुति पर संगठन का विस्तार करते हुए ब्रजेश दुबे को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही उन्हें संगठन के सभी नियमों और कार्यों से अवगत कराते हुए 10 दिन में संगठन का विस्तार कर किसान महासचिव का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...