देवरिया, मई 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के पिपरपाती में चल रहे श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ एवं कृष्ण जन्मोत्सव के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का वर्णन किया गया। इसमें कथावाचक पंडित राधिकेश शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का यह दिव्य कार्य हमें सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ ईश्वर हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। उन्होंने गोवर्धन पूजा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। साथ ही श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वातावरण भक्ति गीतों एवं जयकारों की गूंजा। अंत में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान नागेंद्र शुक्ल, पुष्पा शुक्ला, उमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.