भागलपुर, फरवरी 17 -- प्रखंड के मड़वा गांव में महाशिवरात्रि मेले के दूसरे दिन सुबह से शाम तक जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव, जय बाबा भोले भंडारी के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी व गोपाल चौधरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दूसरे दिन लाखों शिवभक्तों ने बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम मंदिर में जलार्पण किया। मंदिर में अलग-अलग प्रवेश द्वार से श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया गया। शिवभक्तों की भीड़ देख बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सहित कई पुलिस बल लगातार मेले में गश्त लगाते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.