इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- कस्बा क्षेत्र के ब्रजराज नगर में शनिवार दोपहर टप्पेबाजी की वारदात से हड़कंप मच गया। घरों में काम करके लौट रही एक महिला को युवक ने नशीली चीज सुंघाकर उसके सोने के कुंडल उतरवा लिए और मौके से भाग निकला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गोपियागंज निवासी जय देवी ब्रजराज नगर में घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। शनिवार दोपहर वह काम खत्म कर अपने घर लौट रही थीं। तभी चूड़ी वाली गली के पास एक अज्ञात युवक उनके पास आया और पता पूछने के बहाने बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने रुमाल उनके मुंह के पास लहराया, जिससे महिला कुछ ही देर में बेसुध सी हो गई। युवक महिला को अपनी बातों में उलझाकर मिडिल स्कूल परिसर के पास स्थित ट्यूबवेल तक ले गया। वहां उसने पन्नी में लिपटे कागजों के बंडल को रुपये बताकर महिला के हाथ में थमा दिया और चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.