नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- मथुरा में आयोजित ब्रजरज उत्सव 2026 में खादी, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से आयोजित इस उत्सव में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उत्पादों को एक मंच पर प्रदर्शित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यहां कपड़ों, सजावटी सामान, हस्तनिर्मित आभूषणों और मिट्टी से बने उत्पादों की खरीदारी हो रही है।पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी उत्सव में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें आगरा के चमड़े के सामान, फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियां, वाराणसी की सिल्क साड़ियां और जरी-जरदोजी, लखनऊ की चिकनकारी, कन्नौज का इत्र, मथुरा की पारंपरिक पोशाक और कंठी माल...