रामगढ़, अक्टूबर 13 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर अंबेडकर जनसंघर्ष मोर्चा ने हर्ष जताया है। मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष सह भाजपा नेता रंजीत राम ने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। रंजीत राम ने कहा कि ब्रजमोहन राम को राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के दलित समाज के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को राष्ट्रपति से लेकर राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों तक पहुंचाकर सम्मान देने का काम किया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: राज्यपाल बनाए जाने पर ब्रज मोहन राम को दी बधाई उन्होंने इसे समाज के वंचित और अंतिम पायदान पर खड़े लोगों क...