ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा का सम्मेलन सम्पन्न
मथुरा, मई 20 -- ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा गोवर्धन विधानसभा का सम्मेलन बुधवार को क्षेत्र के गांव बसौंती में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार का ग्रामीणों ने स्वागत किया। मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि समाज को एकजुट होकर कुरीतियां मिटानी होंगी मभी समाज सशक्त होगा। सभा हमेशा गरीब व असहायों की मदद में खड़ी रहेगी। गरीब मेधावियों की हरसंभव सहायता करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने उनका 51 किग्रा की माला व साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। यहां सर्वसम्मति से ठा. भूरी सिंह को सभा का गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया। संचालन ठा. नेत्रपाल सिंह प्रधान ने एवं अध्यक्षता डॉ. जगदीश सिंह गौर ने की।इस दौरान ठा. नौहबत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.