नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- भाजपा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह और बाब रामदेव की बीच अदावत बढ़ती हुई नजर आ रही है। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह, एक नई कानूनी मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दायर किया है। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 50 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।कोर्ट में पहुंचा मामला बता दें कि, मंगलवार 15 सितंबर को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई के दौरान ब्रजभूषण शरण सिंह की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट में वकालतनामा पेश करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की है। बता दें कि, ये मामला उस बयान से जुड़ा है, जिसम...