मथुरा, जनवरी 22 -- गांव कोटवन के समीप स्थित ठाकुर ब्रजभूषण मंदिर में श्रीरामकथा एवं श्री राम महायज्ञ का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। शुभारंभ जगद्गुरु रामांनंदाचार्य स्वामी राम कमलाचार्य वेदांती महाराज काशी, जगद्गुरु दयाराम दास महाराज ऋषिकेश, विरक्त संत रमेश बाबा महाराज मान मंदिर बरसाना, राम प्रवेश महाराज वृंदावन, शनि धाम पीठाधीश्वर दाती महाराज दिल्ली सहित केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने दीपप्रज्वलन कर किया। कथा के शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि संतों ने व्यास पीठ का पूजन कर व्यासाचार्य मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्रदास महाराज का चंदन लगाकर स्वागत किया। प्रथम दिन की श्रीराम कथा में व्यास महाराज ने भगवान श्रीराम जन्म, बाल लीलाओं, और गुरु वशिष्ठ से शिक्षा का वर्णन किया। संत राजेंद्र दास मह...