हापुड़, दिसम्बर 27 -- ब्रजघाट। पेशी के दौरान बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए विनय त्यागी की शनिवार को एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। देर शाम विनय का पार्थिव शरीर मेरठ स्थित जागृति विहार आवास पर लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में रिश्तेदार, शुभचिंतक और परिचित उनके आवास पर पहुंचे। विनय त्यागी के दोनों बेटे भी जागृति विहार स्थित मकान पर पहुंचे और पिता को अंतिम विदाई दी। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे ब्रजघाट श्मशान घाट विनय त्यागी का शव लाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए घाट पर कड़े इंतजाम किए गए थे। उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ हापुड़ और आसपास के जिलों की पुलिस तैनात रही। विनय त्यागी के बेटे ने मुखाग्नि दी। गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में पेशी के दौरान विनय त्यागी को ले जाते समय बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.