हापुड़, मार्च 10 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर पालिका सीमा के अंतर्गत संचालित ब्रजघाट टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब और तेज हो गया है। टोल अधिकारियों के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद समाजसेवी पंकज लोधी ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने और 10 मार्च से अनशन शुरू करने का ऐलान कर दिया है।समाजसेवी पंकज लोधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छजरसी टोल प्लाजा से अगला टोल लगभग 59 किलोमीटर की दूरी पर होना चाहिए, जबकि वर्तमान में ब्रजघाट टोल मात्र 51 किलोमीटर की दूरी पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास आरटीआई के माध्यम से प्राप्त भारत सरकार की सूचना मौजूद है, लेकिन टोल के अधिकारी इस आठ किलोमीटर की दूरी के अंतर का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।बताया गया कि टोल के प्रोजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.