हापुड़, फरवरी 25 -- नगर पालिका क्षेत्र से टोल प्लाजा हटाए जाने की मांग अब जिले की सीमाओं से बाहर भी गूंजने लगी है। आगामी 27 फरवरी से प्रस्तावित आमरण अनशन को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी के अमरोहा जिला अध्यक्ष चौधरी कुशल कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवी पंकज लोधी के निवास पर पहुंचे और आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी कुशल कुमार ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में संचालित टोल प्लाजा आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनहित का मुद्दा है और आम आदमी पार्टी समाजसेवी पंकज लोधी व उनके साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आंदोलन में समाजसेवी स्वयं को अकेला न समझें, जनता उनके साथ खड़ी है।समाजसेवी पंकज लोधी ने बताया कि 27 फरवरी से टोल हटाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.