ब्रजघाट गंगा में डूबे रामपुर के युवक का शव बरामद
अमरोहा, जुलाई 1 -- ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान बीती 28 जून को डूबे रामपुर के युवक का शव मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के धोरिया गांव के नजदीक पानी पर उतराता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों को इस संबंध में सूचना दी गई है। जानकारी के मुताबिक बीती 28 जून को करीब 25 वर्षीय युवक स्नान के दौरान ब्रजघाट गंगा में डूब गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग रहा था। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के धोरिया गांव के किसानों ने गंगा के पानी पर युवक का शव उतराता हुआ देखा तो पुलिस को खबर कर दी। यह भी पढ़ें- ब्रजघाट गंगा में डूबे रामपुर के युवक का शव बरामद पुलिस मौके पर पहुंच गई। गजरौला पुलिस से संपर्क किया तो जानकारी हुई कि मृतक देवेंद्र पुत्र कांताराम निवासी लश्करगंज शाहाबाद जनपद रामपुर का रहने वाला है। प्रभारी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.