नई दिल्ली, जून 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। विमान हादसे का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दो डॉक्टरों ने देश के प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई को पत्र लिखकर इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेने और हादसे के कारणों की समुचित जांच का आदेश देने की मांग की है। डॉक्टरों ने पीड़ितों को केंद्र सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा देने का आदेश देने का आग्रह किया है। डॉ. सौरव कुमार और डॉ. ध्रुव चौहान ने सीजेआई को भेजे पत्र में कहा है कि सक्षम प्राधिकार को इस घटना की गहन जांच के बाद समुचित कदम उठाने का आदेश देने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत के जरिए सीजेआई गवई के समक्ष दाखिल पत्र याचिका में त्रिवेणी कोडकनी बनाम एयर इंडिया लिमिटेड और अन्य में सुप्रीम कोर्ट के 2020 के फैसले का हवाला देकर मुआवजे की गणना के लिए नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.