नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन सड़को पर है। गठबंधन के घटक दल पूरे देश में मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इस लड़ाई में पीछे नहीं रहना चाहते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धरना प्रदर्शन और मार्च करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर इस्तीफे का दबाव बनाए रखना चाहते हैं, ताकि आयोग कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी की हिम्मत नहीं जुटा सके। जनपथ से जंतर मंतर जाते हुए हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, हम विरोध करना बंद नहीं करेंगे। उनके मुताबिक, यह लड़ाई देश की सबसे पवित्र चीज की रक्षा के लिए है। यह भी पढ...