नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि 2027 की जनगणना दिव्यांगजनों की 21 श्रेणियों को सटीक रूप से चिन्हित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रशिक्षित गणनाकारों और उन्नत डाटा संग्रह प्रणाली से प्राप्त जानकारी सरकार को अधिक प्रभावी एवं लक्षित नीतियां बनाने में सक्षम बनाएगी। अठावले ने नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपल द्वारा तैयार बियॉन्ड द विजिबल: ए हैंडबुक ऑन डिसएबिलिटी इंक्लूजन फॉर पार्लियामेंटेरियंस का विमोचन किया। इस हैंडबुक को सांसदों के लिए दिव्यांगता से जुड़ी बाधाओं को समझने और उन्हें दूर करने की मार्गदर्शिका बताया गया। कार्यक्रम में समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं एवं राजनीतिक भागीदारी पर उच्चस्तरीय चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.