नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने मणिपुर में प्रस्तावित जनगणना प्रक्रिया को स्थगित करने का फैसला किया है। यह निर्णय सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। गृह मंत्रालय में आयोजित बैठक में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मणिपुर में अभी नहीं होगी जनगणना, सरकार ने क्यों टालने का किया फैसला?बैठक में चर्चा बैठक में मणिपुर के लोगों की उस मांग पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर लागू किए जाने से पहले राज्य में जनगणना कराने की प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की गई थी। बैठक में राज्य के लोगों की भावनाओं और...