नई दिल्ली, मार्च 18 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ बीनने वाले युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।बुलंदशहर के गांव सेफानी निवासी नरेश अपने परिवार के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के शांतिनगर में किराये पर रहते हैं। वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका 24 वर्षीय बेटा मोनू कबाड़ बीनने का काम करता था। नरेश के मुताबिक 16 मार्च की शाम मोनू कबाड़ बीनने के लिए घर से निकला, देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 17 मार्च की सुबह एक कबाड़ी ने फोन कर सूचना दी कि मोनू पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित बजरिया कट ट्रांसफार्मर के पास चाकू से हमला किया गया है। यह घटना 16 मार्च रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई गई।...