ब्यूरो : केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर से की मुलाकात
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- उत्तराखंड के ध्यानार्थ। नई दिल्ली। विशेष संवाददाताकेंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रवि से उनके सफर और उनके नए विचारों के बारे में विस्तार से बातचीत की।मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि रवि से मिलकर और उनके काम के बारे में सुनकर काफी अच्छा लगा। रवि जैसे युवा इनोवेटर यह दिखाते हैं कि देश में बेहतरीन और नए विचार कहीं से भी सामने आ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने रवि को उनके काम को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया। उन्होंने रवि का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह इसी तरह आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि नए भारत में युवाओं के लिए अवसरों की सीमा नहीं है। उन्होंने संदेश दिया कि युवाओं के बड़े विचारों और नवाचारों को आगे बढ़ाने में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.