ब्यूरो : अनुराग ठाकुर सांसद रत्न अवॉर्ड से सम्मानित
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर को एक बार फिर सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ठाकुर की अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया है।डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित पुरस्कार के 16वें संस्करण में विशेष रूप से प्रस्तुत मूल रिपोर्ट में सर्वोच्च श्रेणी में मान्यता प्राप्त यह समिति संसद के दोनों सदनों की उन केवल चार संसदीय समितियों में से एक है, जिसे इस वर्ष इस प्रमुख राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है। ठाकुर के नेतृत्व में कोयला, खान और इस्पात समिति ने असाधारण उत्पादकता का प्रदर्शन किया है, जिसने जून-2024 से अब तक 64 बैठकें बुलाई हैं और 29 व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत की हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.