ब्यूरो :: सौ फीसदी प्राकृतिक के दावों पर एक लाख का जुर्माना
नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।भ्रामक विज्ञापन पर कार्रवाई करते हुए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मेसर्स स्टोरिया फूड्स एवं बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड और श्रीमती बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड (इंग्लिश ओवन) पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इसके साथ सीसीपीए ने दोनों कंपनियों को अपने उत्पाद पैकेजिंग, वेबसाइट और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक दावों को फौरन हटाने के निर्देश दिए हैं।सीसीपीए का कहना है कि इन दोनों कंपनियों ने अपने उत्पादों में सौ फीसदी शब्द का इस्तेमाल किया है, जबकि हकीकत इससे अलग है। सीसीपीए ने यह कार्रवाई स्वत संज्ञान लेते हुए की है। दरअसल, कंपनी ने अपने विज्ञापनों में सौ फीसदी नारियल पानी, सौ प्रतिशत अनार जूस और सौ फीसदी मिश्रित फल जूस जैसे दावे किए थे। यह भी पढ़ें- ब्यूरो :: सौ फीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.