नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का कमल थामने वाले प्रद्युत बोरदोलोई ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि असम के नौगांव से लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उनका त्यागपत्र 20 मार्च 2026 की तिथि से स्वीकार कर लिया है। दरअसल, बोरदोलोई ने 17 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 18 मार्च को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में बोरदोलोई ने भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...